20 जुलाई 2018 - 08:31
ईरान को धमकाया नहीं जा सकता हैः रूस

तेहरान में रूस के राजदूत लुवान जगारियान ने कहा कि ईरान के खिलाफ लगाई गई अमेरिकी पाबन्दियाँ अनैतिक और गैर क़ानूनी है हम ईरान के साथ आपसी सहयोग जारी रखेंगे

अबनाः  प्राप्त जानकारी के अनुसार तेहरान में रूस के राजदूत लुवान जगारियान ने कहा कि ईरान के खिलाफ लगाई गई अमेरिकी पाबन्दियाँ अनैतिक और गैर क़ानूनी है हम ईरान के साथ आपसी सहयोग जारी रखेंगे । उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए अनैतिक प्रतिबंध तेहरान और मास्को के संबन्धों पर प्रभाव नहीं डाल सकते, उन्होंने कहा कि ईरान एक महान राष्ट्र है उसकी अपनी विदेश नीतियां हैं तथा उन से वार्ता द्वारा ही कोई समस्या हल की जा सकती है उस पर धौंस नहीं जमाई जा सकती । ईरान के खिलाफ धमकी की ज़बान और धौंस से बात करना कोई फायदा नहीं रखता, क्षेत्रीय संकट के समाधान का एकमात्र उपाय आपसी बातचीत है और कुछ नहीं।