16 जुलाई 2018 - 17:40
ईरानी हज कमेटी का पहला ग्रुप सऊदी अरब पहुँच गया

ईरानी हाजियों का पहला क़ाफ़िला 18 जुलाई को रवाना होगा और यह सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरानी हज कमेटी के अधिकारियों का पहला ग्रुप ईरान के हाजियों की सेवा के लिये मदीनए मुनव्वरा पहुँच गया है।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष पचासी हज़ार दो सौ ईरानी नागरिक हज के लिए मक्का और मदीना जाएंगे।
ईरानी हाजियों का पहला क़ाफ़िला 18 जुलाई को रवाना होगा और यह सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रहेगा।