10 जुलाई 2018 - 16:31
अमेरिका का मक़सद ईरान को नुक़्सान पहुँचानाः इस्हाक़ जहाँगीरी

ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहाँगीरी ने कहा कि अमेरिका ईरान की आमदनी के विशेष स्रोत तेल की बरामद को नवम्बर तक ज़ीरो पर पहुँचाने की कोशिश कर रहा है, उसका यह दावा बिल्कुल मज़ाक ही है इसलिये कि यह दावा उसी समय पूरा हो सकता है जब सभी देश अमेरिका के सामने झुक जाएं और वह स्वयं को वाशिंग्टन के सामने कुछ न समझें।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहाँगीरी ने इस्फ़ेहान में एक उदघाठन समारोह में  अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका का एक बड़ा मक़सद ईरान को आर्थिक रूप से नुक़्सान पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि इस स्ट्रेटेजी के तहत अमेरिका इस्राइल और सऊदी अरब का सहयोगी है कि विभिन्न तरीकों से ईरान पर दबाव डाला जा सके।
ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ भी व्यवसायिक युद्ध शुरू कर रखा है और कई अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से निकल गया हैऔर इस समय वह अपनी एक विशेष पालिसी को बढ़ाने का कार्य कर रहा है।