अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरानी अदालत ने दाइश आतंकियों, ईराक़ एवं सीरिया से संबंध रखने वाले 8 लोगों को सज़ाए मौत दे दी गई है।
ज्ञात रहे कि 7 जून 2017 को तेहरान पार्लियमेंट और आयतुल्लाह ख़ुमैनी के मज़ार पर हमलों में 18 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।दाइश आतंकियों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की थी।
इस हमले में हमलावरों की बड़े पैमैने पर पकड़ धकड़ हुई थी जिसमें 20 लोगों पर मुक़दमा चला और आठ लोगों को फाँसी की सज़ा हुई जबकि 12 से अधिक मुलज़िमों पर अदालती कार्यवाई अभी भी जारी है।
8 जुलाई 2018 - 17:35
समाचार कोड: 900993
इस हमले में हमलावरों की बड़े पैमैने पर पकड़ धकड़ हुई थी जिसमें 20 लोगों पर मुक़दमा चला और आठ लोगों को फाँसी की सज़ा हुई जबकि 12 से अधिक मुलज़िमों पर अदालती कार्यवाई अभी भी जारी है।