27 जून 2018 - 17:20
आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम चिकित्सालय में भर्ती

बहरैन की जनता ने 14 फ़रवरी 2011 को आले ख़लीफ़ा के ख़राब रवैये उनके ज़ुल्म और अत्याचार के कारण शान्तिपूर्ण आन्दोलन शुरू किया था जो अब तक जारी है

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम की तबियत ज्यादा ख़राब होने के कारण उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया है।
ज्ञात रहे कि काफ़ी समय से तबियत की ख़राबी के बावजूद आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम को आले ख़लीफ़ा सरकार ने घर में नज़रबंद कर रखा है।
आले ख़लीफ़ा सरकार ने शैख़ की नागरिकता छीन कर उन्हें 2016 से घर में नज़रबंद कर दिया और उस समय से लेकर अब तक आप सिक्योरिटी के घेरे में नज़रबंद हैं, जिस कारण उनके इलाज में समस्याएं आती रही हैं।
बहरैन की जनता ने 14 फ़रवरी 2011 को आले ख़लीफ़ा के ख़राब रवैये उनके ज़ुल्म और अत्याचार के कारण शान्तिपूर्ण आन्दोलन शुरू किया था जो अब तक जारी है।