अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ग़ुलाम अली ख़ूशरू ने उत्तरी अफ़्रीका और मध्य पूर्व में शाँति के हवाले से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा है कि जो देश ईरान फ़ोबिया की साज़िश को आगे बढ़ा रहे हैं उनका वास्तविक मक़सद हथियार बेचने की कोशिश के साथ साथ क्षेत्र में तबाही मचाना है।
ग़ुलाम अली ख़ूशरू ने कहा कि फ़िलिस्तीन पर ज़ायोनियों का नाजायज़ क़ब्ज़ा और क्षेत्र में उनके अत्याचार संकट की जड़ हैं।
उन्होंने कहा कि इस्राईल लैबनान और सीरिया पर 100 से अधिक बार हमले कर चुका है।
उन्होंने कहा कि सीरिया में संकट को सियासी तरीक़े से समाप्त किये जाने की आवश्यक्ता है।
26 जून 2018 - 17:39
समाचार कोड: 899290
सीरिया में संकट को सियासी तरीक़े से समाप्त किये जाने की आवश्यक्ता है।