अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार ह्यूमन राइट्स वॉच की ओर से जारी किए गए एक बयान में अमेरिकी सरकार के आरोप रद्द किए गए हैं और साथ ही कहा गया है कि अपनी विफ़लताओं का दूसरों को ज़िम्मेदार ठहराना अमेरिकी सरकार का पसंदीदा आदत है।
ह्यूमन राइट्स वॉच के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर केनिथ रूथ ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि मानवाधिकार काउंसिल को नकेल डालने के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पॉलिसी ठीक करें।
उन्होंने कहा कि अपनी विफ़लताओं का जिम्मेदार दूसरों को ठहराना अमेरिकियों की आदत है और अमेरिकी सरकार जो कुछ कर रही है वह मानवाधिकारों की ख़िलाफ़वर्ज़ी है।
उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार ने अपने मुख़ालिफ़ों की तफ़सील जमा करने की धमकी दी है मगर मानवाधिकारों के किसी आज़ाद संगठन ने उसका सहयोग नहीं किया है।
21 जून 2018 - 16:38
समाचार कोड: 898514
ह्यूमन राइट्स वॉच के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर केनिथ रूथ ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि मानवाधिकार काउंसिल को नकेल डालने के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पॉलिसी ठीक करें।