अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियमेंट के सदस्यों ने आज सुबह सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई से भेंट की।यह भेंट दसवीं पार्लियमेंट के तीसरे साल के शुरू होने पर हुई।
सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह खामेनई ने ईरानी पार्लियमेंट के स्पीकर और सदस्यों के साथ भेंट में पार्लियमेंट के सदस्यों से कहा कि ईरानी पार्लियमेंट को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के ख़िलाफ़ लगातार और आज़ादाना तौर पर क़ानून मंज़ूर करना चाहिए।
सुप्रीम लीडर ने पार्लियमेंट के सदस्यों को देश की समस्याओं को हल करने और जनता की समस्याओं को दूर करने के सिलसिले में उनकी ज़िम्मेदारियों की तरफ इशारा करते हुए फ़रमाया कि ईरानी पार्लियमेंट के सदस्यों को क़ानून मंजूर करने और उस पर अमल करने के सिलसिले में देश की प्राथमिकता को ध्यान में रखना चाहिए और देश के ग़रीबों की समस्याओं को दूर करने की ओर ध्यान देना चाहिए।

















