19 जून 2018 - 17:01
यमन के उल्मा ने किया सऊदी गठबंधन के ख़िलाफ़ जिहाद का ऐलान।

सऊदी हुकूमत के युद्धक विमानों ने यमन में अपने अत्याचारों का सिलसिला जारी रखते हुए अल्हुदैदा में एक यात्री बस पर बम गिरा कर कम से कम 6 यात्रियों को शहीद कर दिया है

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन के प्रांत अल्हुदैदा के विद्वानों ने अपने एक बयान में सऊदी संगठन के अत्याचारों के ख़िलाफ़ जिहाद का ऐलान कर दिया है।
अल्हुदैदा के विद्वानों ने एक बड़ी बैठक में विदेशी अत्याचारों एवं ज़ालिम शक्तियों के ख़िलाफ़ हथियार उठाने को वाजिब बता दिया है और कहा है कि क़ानूनी हथियारों द्वारा देश की रक्षा आवश्यक है।
अल्हुदैदा के विद्वानों का कहना था कि यमन पर हमले पूरे देश पर क़ब्ज़ा करने के लिए किए जा रहे हैं इसलिए अपने देश की रक्षा ज़रूरी एवं वाजिब है।
 इसी बीच सऊदी हुकूमत के युद्धक विमानों ने यमन में अपने अत्याचारों का सिलसिला जारी रखते हुए अल्हुदैदा में एक यात्री बस पर बम गिरा कर कम से कम 6 यात्रियों को शहीद कर दिया है।
 शहीद होने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल है।

 इस्लामी देश ()