अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमनी जनांदोलन अनुसारुल्लाह के सदस्य मोहम्मद अली आफ़रीदी ने कहा है कि अलहुदैदा का कंट्रोल यमन की फोर्सेस और क़बीले के हाथों में है।
यहां सऊदी अरब के सैनिक गठबंंधन को ज़बरदस्त नुक़सान उठाना पड़ा और सऊदी अरब के 165 सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अलहुदैदा पर शत्रु सेना की बढ़त को रोक दिया गया है और क्षेत्र का कंट्रोल अंसारुल्लाह के हाथ में आ गया है।
अल्हुदैदा पर घमासान लड़ाई जारी है और अंसारुल्लाह को अल्लाह की मदद से सफ़लता मिल रही है।
18 जून 2018 - 18:27
समाचार कोड: 898115
अलहुदैदा पर शत्रु सेना की बढ़त को रोक दिया गया है और क्षेत्र का कंट्रोल अंसारुल्लाह के हाथ में आ गया है।