अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार मुक़्तदाअलसद्र का कहना है कि एक इराक़ के लिए आवश्यक है कि राजधानी बग़दाद के सभी क्षेत्रों को हथियार से पाक किया जाए।
मुक़दाअलसद्र ने कहा कि मैं इराक़ी विदेश मंत्रालय से निवेदन करता हूं कि ईद उल फित्र के तुरंत बाद सदर सिटी को हथियार से पाक करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया जाए।
मुक़्तदाअलसद्र ने सदर सिटी की जनता से मांग करते हुए कहा कि नागरिक अपने पास मौजूद हर तरह के हथियार सरकार के हवाले करें ताकि देश में खून खराबा बंद हो सके।
उन्होंने कहा कि सदर सिटी के बाद पूरे ईराक़ को हथियार से पाक कर दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि कुछ कुछ दिन पहले सदर सिटी की एक मस्जिद में मौजूद हथियार के गोदाम में धमाका हुआ था जिसके परिणाम स्वरुप जानी और माली नुक़सान हुए।
10 जून 2018 - 17:35
समाचार कोड: 897081
सद्र ने कहा कि सदर सिटी के बाद पूरे ईराक़ को हथियार से पाक कर दिया जाएगा।