अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उन्होंने अपने वाशिंगटन के दौरे में नेफ़्टा व्यापारिक समझौते के बारे में बातचीत करने का प्रस्ताव दिया था।
मगर अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेनिस ने टेलीफ़ोन पर बातचीत के द्वारा उनसे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से इसी व हालत में भेंट हो सकती है कि इस समझौते में 5 वर्षीय नए खंड की बढ़ोत्तरी की जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से कहा गया है कि अमेरिका एक न्यायिक समझौता चाहता है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जो नेफ़्टा व्यापारिक समझौते में अमेरिकी खंड बढ़ाए जाने का विरोध करते रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति से अपनी मुलाक़ात का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है।
ज्ञात रहे कि अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच नेफ़्टा समझौता 1994 में हुआ था और अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस समझौते से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
2 जून 2018 - 18:20
समाचार कोड: 896003
अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच नेफ़्टा समझौता 1994 में हुआ था और अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस समझौते से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।