1 जून 2018 - 16:23
अमेरिकी सेना सीरिया से बाहर निकले: बश्शार असद

कुर्द बाग़ियों को अमेरिकी सहयोग मिला हुआ है हाँलाकि अगर बातचीत सफ़ल नहीं हुई तो फिर हम उनके ख़िलाफ़ शक्ति प्रयोग करेंगे

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का कहना था कि अमेरिका ईराक़ में बिना किसी क़ानूनी कारण के आ गया और उसका परिणाम भी उसे भुगतना पड़ा अतः अमेरिका को ईराक़ से सबक़ सीखना चाहिये।
इस क्षेत्र की जनता अमेरिका को और अधिक बरदाश्त नहीं करेगी।
बश्शार असद ने कहा कि सीरिया में अब एक ही समस्या बाक़ी है और वह है कुर्द बाग़ी।
और उनसे निपटने के लिए सीरियन सरकार ने कुर्द बाग़ियों से बातचीत शुरू कर दी है।
इन कुर्द बाग़ियों को अमेरिकी सहयोग मिला हुआ है हाँलाकि अगर बातचीत सफ़ल नहीं हुई तो फिर हम उनके ख़िलाफ़ शक्ति प्रयोग करेंगे।