अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार भारत की विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान, वेनेजुएला और रूस के ख़िलाफ़ अमेरिकी पाबंदियों को कुबूल ना करने का इशारा देते हुए कहा कि भारत सिर्फ़ संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए जाने वाली पाबंदियों को स्वीकार करता है और किसी विशेष देश की पाबंदियों को नहीं मानता है।
उन्होंने कहा कि भारत किसी भी देश के दबाव में अपनी विदेशी पॉलिसी नहीं बनाता है।
अभी जल्दी ही सुष्मा स्वराज और ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ की भेंटवार्ता भी हुई थी।
ज्ञात रहे कि अमेरिका ने मई के शुरू में ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से अलग होने का ऐलान करते हुए उसके ख़िलाफ़ फिर से पाबंदी लगा दी है।
30 मई 2018 - 18:22
समाचार कोड: 895626
अमेरिका ने मई के शुरू में ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से अलग होने का ऐलान करते हुए उसके ख़िलाफ़ फिर से पाबंदी लगा दी है।