अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सआद हरीरी को पार्लियमेंट के 69 सदस्यों ने अपने सहयोग का ऐलान कर के नई सरकार और कैबिनेट बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
इससे पहले लेबनान के राजनीतिक सदस्य राष्ट्रपति मीशेल ऑन की मौजूदगी में नई कैबिनेट बनाने की ज़िम्मेदारी किस को सौंपी जाएगी इस बारे में बातचीत कर रहे थे ।
लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मीख़ाती का कहना था कि देश के मौजूदा हालात का तक़ाज़ा यह है कि सआद हरीरी को ही एक बार फिर प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया जाए।
ज्ञात रहे कि पार्लियमेंट के स्पीकर के पद के लिए एक बार फिर नबिया बरी को चुना गया था।
24 मई 2018 - 18:01
समाचार कोड: 894841
ज्ञात रहे कि पार्लियमेंट के स्पीकर के पद के लिए एक बार फिर नबिया बरी को चुना गया था।