अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी सेना ने क़ुबूल किया है कि यमन के सैनिकों के साथ झड़प में उनके 5 सैनिक मारे गए।
यमन की सरकारी सेना के हमले में सऊदी सेना के कैप्टन अहमद बिन वाबल अलवाबल एवं अन्य 4 लोगों के मारे जाने के समाचार हैं।
रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना एवं स्वयंसेवी फोर्सेस ने कई केंद्रों पर गोलाबारी की है जिसके परिणाम स्वरुप सऊदी सैनिक घायल हो गए हैं।
दूसरी ओर सऊदी युद्धक विमानों ने प्रांत सअदा के क्षेत्र सहार में भीषण बमबारी की है हालांकि इसमें किसी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है।
ज्ञात रहे कि सऊदी और अमेरिकी सेना के यमन की मज़लूम जनता के ख़िलाफ़ अत्याचार जारी है जिसमें हजारों बे गुनाह आम नागरिक घायल हो चुके और मारे जा चुके हैं।
23 मई 2018 - 17:13
समाचार कोड: 894707
सऊदी और अमेरिकी सेना के यमन की मज़लूम जनता के ख़िलाफ़ अत्याचार जारी है जिसमें हजारों बे गुनाह आम नागरिक घायल हो चुके और मारे जा चुके हैं