अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इस्राइल और क्षेत्र में उनके सहयोगी देशों की ओर से ईरान पर दबाव बढ़ाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरानी जनता उन के दबाव के सामने सीसा पिलाई हुई दीवार की तरह खड़ी है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी जनता ने हमेशा मुश्किलों का मुकाबला किया है और मुश्किलों से उबरना इरानी अच्छी तरह जानते हैं।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी क़ौम अमेरिका और उसके सहयोगियों की हर साज़िश को नाकाम बनाने के लिए तैयार है।
अमेरिका आर्थिक दबाव के द्वारा ईरानी क़ौम को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकता।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि रमज़ानुलमुबारक का महीना रहमतों और खुदा से राज़ो नयाज़ का महीना है और इस मुबारक महीने की एक और अहमियत एक दूसरे से अच्छे इख़लाक़ से पेश आना है।
21 मई 2018 - 17:20
समाचार कोड: 894388
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी क़ौम अमेरिका और उसके सहयोगियों की हर साज़िश को नाकाम बनाने के लिए तैयार है।