19 मई 2018 - 02:44
इस्लामी देशों के बीच संबंध मजबूत बनाने पर बातचीत

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तुर्की और ईरान को इस्लामी देश बताते हुए कहा कि ईरान और तुर्की दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रहे हैं और साथ रहेंगे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब उर्दग़ान ने इस्तंबूल में आपसी भेंट में दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के बारे में बातचीत की।
यह भेंट वार्ता इस्तंबूल में एक बैठक में हुई।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तुर्की और ईरान को इस्लामी देश बताते हुए कहा कि ईरान और तुर्की दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रहे हैं और साथ रहेंगे।
तुर्की के राष्ट्रपति और उर्दग़ान ने भी इस्तंबूल में इस्लामी सहयोगी संगठन की बैठक को सफल बनाने में ईरानी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल की सराहना करते हुए कहा कि ईरान और तुर्की का क्षेत्र में शांति के सिलसिले में विशेष रोल रहा है और दोनों देश आपसी सहयोग से क्षेत्र में शांति के सिलसिले में कोशिश जारी रखेंगे।