16 मई 2018 - 02:35
निहत्थे फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार निंदनीयः एमनेस्टी इंटरनेशनल

14 मई को सीमा पर शांति पूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन पर इस्राईली सेना ने शक्ति प्रयोग किया जिसके परिणाम स्वरुप 59 फ़िलिस्तीनी नागरिक शहीद एवं 2700 घायल हो चुके हैं....

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने निहत्थे ग़ज़्ज़ा की पट्टी में प्रदर्शन करने वाले फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार पर दुख प्रकट करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की है।
फ़िलिस्तीनी मीडिया के अनुसार एमनेस्टी इंटरनेशनल के एक बयान में कहा गया है कि ग़ज़्ज़ा की सरहद पर जो कुछ हो रहा है वह कुबूल करने लायक नहीं है।
बयान में मांग की गई है कि इस्राईल की सेना निहत्थे फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ शक्ति प्रयोग और उनका नरसंहार तुरंत बंद कर दे।
एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है की ग़ज़्ज़ा की पट्टी में इस्राईल की सेना फ़िलिस्तीनी नागरिकों के ख़िलाफ़ शक्ति प्रयोग करके कानून की खिलाफ़ वर्ज़ी कर रही है।
ज्ञात रहे कि इस्राइल की सेना की गोलियों का निशाना बनने वाले फ़िलिस्तीनियों में महिलाएं एवं बच्चों की एक बड़ी संख्या शामिल है।
बयान में कहा गया कि इस्राइल की सेना की कार्यवाई फ़िलिस्तीनियों पर रौब जमाने का तरीक़ा है। इस्राईल की सेना फ़िलिस्तीनी नागरिकों के शरीर के ऊपरी भाग पर सीधे गोली चलाते हैं।
ज्ञात रहे की ग़ज़्ज़ा पट्टी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दिनों 14 मई को सरहद पर शांति पूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन पर इस्राइल की सेना ने शक्ति प्रयोग किया जिसके परिणाम स्वरुप 59 फ़िलिस्तीनी नागरिक शहीद एवं 2700 घायल हो चुके हैं।