अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी के एलायंस अन्नस्र इस समय सभी दूसरे एलायंस से आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर अल्फ़तह एलायंस दिखाई दे रहा है और यह अलायंस भी हश्दुश्शअबी के सहयोगियों में गिना जाता है।
इस समय तक विभिन्न प्रांत से विभिन्न एलायंस में ज़बरदस्त मुक़ाबला दिखाई दे रहा है लेकिन आमतौर पर अगर देखा जाए तो सबसे आगे दिखाई देने वाले एलायंस में अन्नस्र साएरून, अलफ़तह, दौलता क़ानून, अलहिकमता हैं। कहा जा रहा है कि अगले प्रधानमंत्री के लिए उम्मीदवारों में मौजूदा उम्मीदवार प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी और हादी आमरी दिखाई दे रहे हैं।
जबकि प्रधानमंत्री पद की इस दौड़ में पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालिकी भी बताए जा रहे हैं।
ज्ञात रहे की हादी आमरी को हश्दुश्शअबी के बहुत समीप माना जाता है जबकि हैदरअलएबादी भी हश्दुश्शअबी के क़रीबी उम्मीदवारों में से हैं।
याद रहे कि अभी तक होने वाले चुनाव के पूर्ण परिणाम सामने नहीं आए हैं।
14 मई 2018 - 02:43
समाचार कोड: 893347
ज्ञात रहे की हादी आमरी को हश्दुश्शअबी के बहुत समीप माना जाता है जबकि हैदरअलएबादी भी हश्दुश्शअबी के क़रीबी उम्मीदवारों में से हैं।