अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीनी नागरिकों की स्वदेश वापसी की मुहिम में सैकड़ों फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारी इस्राईल के सरहदी क्षेत्र पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान इस्राईल के सैनिकों ने तीन फ़िलिस्तीनी नौजवानों को फायरिंग करके शहीद कर दिया।
उधर इस्राईल की सेना का कहना है कि उसने सरहद पार करने की कोशिश करने वाले तीन फ़िलिस्तीनियों को भून डाला है।
ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीन के नागरिकों की स्वदेश वापसी को लेकर 30 मार्च से प्रदर्शन जारी है।
जिसे समाप्त करने के लिए इस्राईली सेना ने शक्ति प्रयोग करते हुए निहत्थे फ़िलिस्तीनियों पर सीधे फायरिंग की जिसके परिणाम स्वरुप अब तक 50 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं और हज़ारों की संख्या में घायल हो गए हैं।
8 मई 2018 - 18:07
समाचार कोड: 892631
इस्राईल की सेना का कहना है कि उसने सरहद पार करने की कोशिश करने वाले तीन फ़िलिस्तीनियों को भून डाला है....