अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सरकार के शिक्षा मंत्री नफ़ताली बेंट ने लेबनान पार्लियमेंट इलेक्शन के परिणाम पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए बौखलाहट ज़ाहिर कर दी है।
उन्होंने ट्विटर पर हिज़्बुल्लाह को लेबनान के बराबर बताते हुए कहा कि इलेक्शन का परिणाम वही है जो पहले हमें अंदाजा लगा।
इस्राईल के शिक्षा मंत्री ने कठोरता से कहा कि हिज़बुल्लाह और लैबनान की सरकार के बीच किसी तरह का कोई फर्क नहीं है।
ज्ञात रहे कि लेबनान में 9 साल के बाद पहली बार इलेक्शन हुए है जिसमें हिज़्बुल्लाह और उसके सहयोगी अलअमल और अलवफ़ा के सभी उम्मीदवारों ने सफ़लता प्राप्त कर ली है।
रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह सहयोगी सफ़लता के जश्न मना रहे हैं।
8 मई 2018 - 02:42
समाचार कोड: 892511
लेबनान में 9 साल के बाद पहली बार इलेक्शन हुए है जिसमें हिज़्बुल्लाह और उसके सहयोगी अलअमल और अलवफ़ा के सभी उम्मीदवारों ने सफ़लता प्राप्त कर ली है