5 मई 2018 - 02:55
अमेरिका का उद्देश्य आतंकवादियों की सुरक्षा और सीरिया को नष्ट करना।

अमेरिका संगठन ने सीरिया के शहरों, पूर्व चिकित्सालयों और स्कूलों एवं कॉलेजों को नष्ट कर दिया है। अब अमेरिका आतंकवाद के समापन के बहाने सीरिया को और भी अधिक नुकसान पहुंचाने का प्रोग्राम पर अमल कर रहा है।

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने सीरिया में आतंकवादियों की रक्षा करने के लिए फिर से कार्यवाई शुरू करने का ऐलान किया है। अमेरिकी सूत्रों के अनुसार एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य सीरिया में आतंकवादियों के ठिकानों का सफ़ाया करना है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका नाटो के अपने सहयोगी तुर्की और अमेरिकी पार्टनर्स इस्राइल के साथ मिलकर काम करेगा जिससे कि उनकी सरहदों की आतंकियों से सुरक्षा की जा सके।
अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अगस्त 2014 में दाइश आतंकी गिरोह के खिलाफ तथाकथित संगठन बनाकर कार्रवाई शुरू की और ईराक़ एवं सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी सहयोगियों के हमलों में अनगिनत बेगुनाह नागरिक मारे जा चुके हैं।
 ज्ञात रहे कि अमेरिकी संगठन का उद्देश्य सीरिया की हुकूमत को कमज़ोर करना है।
अमेरिका संगठन ने सीरिया के शहरों, पूर्व चिकित्सालयों और स्कूलों एवं कॉलेजों को नष्ट कर दिया है।
अब अमेरिका आतंकवाद के समापन के बहाने सीरिया को और भी अधिक नुकसान पहुंचाने का प्रोग्राम पर अमल कर रहा है।