2 मई 2018 - 17:37
यूरोपीय यूनियनः फ़िलस्तीनियों पर हमले रोके इस्राईल।

यूरोपीय यूनियन का कहना है कि इस्राईल को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्यवाई करने और उन पर गोलियां बरसाने से बाज आ जाना चाहिए.....

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार यूरोप की यूनियन ने इस्राईल से मांग की है कि वह फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर सैनिक हमले बंद कर दें।
यूरोपीय यूनियन का कहना है कि इस्राईल को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्यवाई करने और उन पर गोलियां बरसाने से बाज आ जाना चाहिए ।
 सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीनी नागरिकों के आंदोलन करने पर इस्राइल सेना की ओर से फायरिंग के परिणाम स्वरुप अब तक 42 लोग शहीद हो चुके हैं और 4 हज़ार से अधिक घायल हो गए हैं।