30 अप्रैल 2018 - 18:46
सऊदी अरब ने ईरान के ख़िलाफ़ और पाबंदियां लगाने की मांग की।

सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र के बारे में अमेरिकी पॉलिसियों को भरपूर सहयोग करता है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अल जुबैर ने अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पेऊ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने में ईरान के खिलाफ़ और अधिक पाबंदियां लगाने की मांग की है।
इस बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका की इरान के खिलाफ़ अरब देशों को संगठित करने की कोशिशें जारी हैं।
 सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र के बारे में अमेरिकी पॉलिसियों को भरपूर सहयोग करता है।