27 अप्रैल 2018 - 18:12
परमाणु समझौते के पालन करने पर संयुक्त राष्ट्र का ज़ोर।

संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो कोटरीश ने ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच परमाणु समझौते का समर्थन करते हुए एक बार फिर से ज़ोर दिया है कि इस समझौते पर सभी दलों को मानना चाहिए......

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो कोटरीश ने ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच परमाणु समझौते का समर्थन करते हुए एक बार फिर से ज़ोर दिया है कि इस समझौते पर सभी दलों को मानना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो कोटरीश ने संयुक्त राष्ट्र के हेड क्वार्टर में शांति के संबंधित कांफ्रेंस के मौके़ पर ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के साथ एक मुलाकात में बातचीत करते हुए परमाणु समझौते में शरीक सभी दलों पर ज़ोर दिया है कि वह अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी करें और अपने वादे को पूरा करें।
उन्होंने क्षेत्र में शांति के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के किरदार को महत्वपूर्ण बताया है।