अबनाः पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने विपक्षी पार्टियों से आपसी मतभेदों को दूर कर राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की अपील की है।
अजित सिंह ने कल रात पत्रकारों से कहा कि देश भर में अंदर ही अंदर भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है, अब विपक्ष को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 2019 में भाजपा विरोधी वोट बंटने नहीं पायें ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे विशेषकर किसानों के मुद्दे पर बुरी तरह विफल रही है । इसका एक उदाहरण रोजगार के अवसरों के अभाव में उत्तर प्रदेश के 170 से अधिक इंजीनियरिंग कालेजों का मजबूरन बंद होना है ।
सिंह ने कहा कि गन्ने जैसी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से किया गया भाजपा का वादा पूरा नहीं हुआ ।
25 अप्रैल 2018 - 12:44
समाचार कोड: 890856
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने विपक्षी पार्टियों से आपसी मतभेदों को दूर कर राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की अपील की है