अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार जेम्स कोमी का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नैतिक रूप से राष्ट्रपति पद के ज़िम्मेदारी संभालने लायक़ नहीं रहे हैं।
अमेरिका के सी एन बी सी टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कोमी का कहना था कि ट्रंप झूठ के आदी, महिलाओं का अपमान करने वाले और अपने साथ काम करने वाले हर व्यक्ति के लिए बुरा दाग़ हैं।
जेम्स कोमी ने कहा कि वह इस बात पर विश्वास नहीं रखते कि डोनाल्ड ट्रंप भूलने की बीमारी की शुरुआती हिस्से में है या मानसिक तौर पर किसी भी तरह से योग्य नहीं है।
जो इंसान दूसरों पर कड़ी नज़र रखे और हर बात का हिसाब किताब रखे वह किसी भी मामूली ज़हन का मालिक नहीं हो सकता।
उनका कहना था कि मेरा ख्याल है कि ट्रंप नैतिक तौर पर राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं है।
दूसरी ओर जेम्स कोमी के इंटरव्यू के बाद ट्रंप ने अपने ट्वीट में पूर्व एफ़ बी आई चीफ़ का का मज़ाक उड़ाते हुए उनकी आलोचना की और उन्हें एफ़ बी आई के इतिहास का सबसे बुरा प्रमुख बता दिया है।
17 अप्रैल 2018 - 02:54
समाचार कोड: 889674
अमेरिका के सी एन बी सी टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कोमी का कहना था कि ट्रंप झूठ के आदी, महिलाओं का अपमान करने वाले और अपने साथ काम करने वाले हर व्यक्ति के लिए ....