16 अप्रैल 2018 - 17:44
अमेरिका दुनिया को विश्व युद्ध की ओर धकेल रहा हैः रशियन स्पीकर

सीरिया पर होने वाले अमेरिकी हमलों के जवाब में रूस के स्पीकर ने कहा कि अमेरिका यूरोपियन देशों को भी युद्ध के लिए उकसा रहा है जिसके परिणाम ख़तरनाक होंगे.....

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया पर होने वाले अमेरिकी हमलों के जवाब में रूस के स्पीकर ने कहा कि अमेरिका यूरोपियन देशों को भी युद्ध के लिए उकसा रहा है जिसके परिणाम ख़तरनाक होंगे।
युद्ध के जुनून में अमेरिकन राष्ट्रपति और उनकी पॉलिसियों पर तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि अमेरिका की इस नीति पर लगाम कसें।
रूसी पार्लियामेंट के स्पीकर ने कहा कि अमेरिका की इस हरकत के कारण आतंकवादियों को हौसला बढ़ गया है जिससे कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ विश्व युद्ध में भी आतंकवादियों को राहत मिल रही है।