अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की प्रतिनिधि निक्की हेली ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में इस बात का दावा किया है कि अगर सीरिया ने रासायनिक हमले किए तो वाशिंगटन दोबारा सीरिया पर हमला करने के लिए तैयार है।
निक्की हेली का अपने बयान में आगे कहना था कि रूस का वीटो करना रासायनिक हथियारों को इस्तेमाल करने के पक्ष में एक ग्रीन सिग्नल है।
ज्ञात रहे कि पिछले तीन दशकों से अब तक अमेरिकी सरकार के युद्ध अपराधों की एक लंबी लिस्ट मौजूद और रासायनिक हथियारों का बहाना कर सीरिया पर हमले किये जा रहे हैं।
सीरिया पर किए गए हमलों में तीन देशों ने अतिआधुनिक टेक्नोलॉजी का एक साथ इस्तेमाल किया और सीरिया की तरफ़ से 70% से अधिक मिसाइलों को नाकारा बना दिया गया है।
15 अप्रैल 2018 - 17:21
समाचार कोड: 889512
सीरिया पर किए गए हमलों में तीन देशों ने अतिआधुनिक टेक्नोलॉजी का एक साथ इस्तेमाल किया और सीरिया की तरफ़ से 70% से अधिक मिसाइलों को नाकारा बना दिया गया है....