अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्राईल के युद्ध मंत्री लेबरिमन ने अपने एक इंटरव्यू में सीरिया के शहर हिम्स में सीरियन हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले के बारे में इस्राइल के रोल को स्वीकार करते हुए कहा है कि इस्राइली विमान हमास में सीरिया के हवाई अड्डे पर हमला करने के बाद वापस देश लौट आए हैं।
इससे पहले रूस के रक्षा मंत्री ने भी ऐलान किया था कि इस्राईल के दो युद्धक विमानों ने सोमवार की सुबह सीरिया के शहर हिम्स के समीप हमला किया है।
हिम्स में टी फ़ोर सैनिक अड्डे पर सोमवार की सुबह मिसाइल से हमला किया गया इस हमले में कई लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
इससे पहले भी ज़ायोनी सरकार ने आतंकवादियों का सहयोग करते हुए सीरिया में कई सैनिक ठिकानों पर हमले किए थे और सीरियन सेना ने इस दौरान इस्राईल के एक युद्धक विमान को मार गिराया था।
9 अप्रैल 2018 - 19:08
समाचार कोड: 888759
हिम्स में टी फ़ोर सैनिक अड्डे पर सोमवार की सुबह मिसाइल से हमला किया गया इस हमले में कई लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं........