अबनाः भाजपा विधायक राजा सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए हैं। भाजपा विधायक के खिलाफ हैदराबाद के रैन बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है। भाजपा विधायक के उपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दो समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने का आरोप है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक राजा सिंह अक्सर विवादित बयान देने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया था। भाजपा विधायक का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे।
29 मार्च 2018 - 16:30
समाचार कोड: 887444
भाजपा विधायक का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे