28 मार्च 2018 - 18:10
ईरान के विरूद्ध अमेरिकी-सऊदी षड़यंत्र।

अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अफ़ग़ानिस्तान की सलामती काउंसिल के सुरक्षा सलाहकारों ने आपसी बैठक में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को कम करने के बारे में बातचीत की

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अफ़ग़ानिस्तान की सलामती काउंसिल के सुरक्षा सलाहकारों ने आपसी बैठक में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को कम करने के बारे में बातचीत की।
 व्हाइट हाउस के प्रवक्ता की रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और अमेरिकी इंटेलिजेंस के प्रमुख भी मौजूद थे।