अबनाः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने माना कि केंद्रीय सरकार और भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी विशेषकर मुस्लिम विरोधी छवि को बदलने की ज़रूरत है।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार के बारे में जो एक अफवाह फैला गई है कि केन्द्र सरकार अल्पसंख्यक और मुस्लिम विरोधी है, इसे बदलने की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीति भले ही बदलने की ज़रुरत न हो, लेकिन अपने बारे में बने परसेप्शन को बदलने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को शालीनता से काम करने की ज़रूरत है।
19 मार्च 2018 - 16:12
समाचार कोड: 886253
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने माना कि केंद्रीय सरकार और भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी विशेषकर मुस्लिम विरोधी छवि को बदलने की ज़रूरत है