अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के ख़िलाफ़ बोलते हुए कहा कि मध्य पूर्व में सभी समस्याओं का ज़िम्मेदार ईरान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की आलोचना करते हुए कहा कि हम अपने सहयोगियों द्वारा परमाणु प्रोग्राम में ईरान का रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम मध्यपूर्व में जहां भी जाते हैं वहां ईरान ही ईरान दिखाई देता है और मध्यपूर्व की हर परेशानी के पीछे ईरान का हाथ है जिसके निवारण के लिए अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिल कर काम कर रहा है।
ट्रंप ने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में इससे बुरा समझौता नहीं देखा।
ज्ञात रहे कि ट्रंप ईरान की इस तरह आलोचना ऐसे समय में कर रहा है कि जब इराक़ और सीरिया की सरकार ईरान की आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध में मदद करने के लिए सराहना कर रही हैं।
और अमेरिकी सरकार इराक़ और सीरिया में आतंकवादियों का सहयोग करती रही है
15 मार्च 2018 - 18:01
समाचार कोड: 885861
अमेरिकी सरकार इराक़ और सीरिया में आतंकवादियों का सहयोग करती रही है जबकि ईरान ने हमेशा आतंकवाद के विरद्ध संघर्ष किया है......