अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने अपने एक संदेश में आयतुल्लाह नसरुल्लाह शाहबादी की मृत्यु के दुखद समाचार पर स्वर्गीय शाहबादी के घर वालों, विद्यार्थियों और चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सहानुभूति जताई।
सुप्रीम लीडर ने अपने संदेश में आयतुल्लाह शाहाबादी को इस्लामी इंक़ेलाब का वफ़ादार बताते हुए कहा कि वह इस्लामी इंक़ेलाब के बेहतरीन सेवक और वफ़ादार व्यक्ति थे और वह इमाम खुमैनी की प्रिय शिष्य थे।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने स्वर्गीय शाहबादी के आत्मा की शांति और उनके चाहने वालों के लिए सब्र की दुआ की।
14 मार्च 2018 - 16:50
समाचार कोड: 885728
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने स्वर्गीय शाहबादी के आत्मा की शांति और उनके चाहने वालों के लिए सब्र की दुआ की