14 मार्च 2018 - 16:49
सीएम योगी के गढ़ में ही BJP चारो खाने चित। SP ने जीती सीट।

गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 21,881 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है

अबनाः गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 21,881 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है. गौरतलब है कि फूलपुर लोकसभा सीट पर भी सपा के उम्मीदवार को ही जीत मिली थी. गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है. लिहाजा इस सीट से बीजेपी की हार कई बड़े सवाल खड़े कर रही है. प्रवीण निषाद की जीत की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि इस  चुनाव में सपा के प्रत्याशी को कुल 4,56,513 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 4,34,632 वोट मिले.