अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा है कि वह रेक्स टिलरसन की जगह नए विदेश मंत्री के लिए सीआईए के प्रमुख माइक पोंप्यो का नाम सामने लाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना था कि माइक पोंप्यो इस पद पर अच्छा कार्य कर सकते हैं।
ज्ञात रहे रेक्स टिलरसन को ऐसे समय में निष्कासित किया गया है जब उन्होंने ट्रंप के साथ विरोध के कारण अफ्रीका का अपना पहला दौरा भी अधूरा छोड़ दिया।
ट्रंप और रेक्स टिलरसन के बीच संबंध ख़राब होने के समाचार भी कई बार सामने आए हैं।
कहा जा रहा है कि दूसरे अन्य मामलों के साथ-साथ क़तर और उत्तरी कोरिया के मामले पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के बीच मतभेद पाए जाते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने 20 जुलाई को पेंटागन में होने वाले एक जलसे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख कहा था और त्यागपत्र देने की धमकी भी दी थी।
14 मार्च 2018 - 16:08
समाचार कोड: 885707
कहा जा रहा है कि दूसरे अन्य मामलों के साथ-साथ क़तर और उत्तरी कोरिया के मामले पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के बीच मतभेद पाए जाते हैं।