अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार हश्दुश्शअबी फ़ोर्सेस के कमांडर अबुलजिनान अलबसरी का कहना है कि आईएस आतंकवादियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर भारी हथियारों से हमला किया था जिसे पूर्ण रुप से नाकाम बना दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आई एस आतंकवादियों की एक बक्तरबंद गाड़ी को मिसाइल द्वारा तबाह किया गया।
अलबसरी का कहना है कि हश्दुश्शअबी की जवाबी कार्यवाई के बाद आईएस आतंकवादी अलहक्सा नामक क्षेत्र की ओर फ़रार कर गए।
ज्ञात रहे कि सीरिया और इराक़ की सीमा पर आईएस के हमले होते रहते हैं जबकि इराक़ी सेना और स्वयंसेवी फोर्सेस मुंहतोड़ जवाबी कार्यवाई करके उन्हें भागने पर मजबूर कर देते हैं।
इराक़ी फोर्स हश्दुश्शअबी को औपचारिक रूप से इराक़ी सेना में शामिल कर लिया गया है। हश्दुश्शअबी को सेना में शामिल करने से अमेरिका इस्राईल और सऊदी अरब असमंजस एवं भय की स्थिति में है।
ज्ञात रहे कि आईएस आतंकियों समैत सभी आतंकवादियों को हराने में हश्दुश्शअबी का विशेष रोल रहा है।
13 मार्च 2018 - 17:10
समाचार कोड: 885583
हश्दुश्शअबी को सेना में शामिल करने से अमेरिका इस्राईल और सऊदी अरब असमंजस एवं भय की स्थिति में है.........