अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सरकार हिज्बुल्लाह से हथियार लेने का इरादा नहीं रखती है। उन्होंने लेबनानी एम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि हिज़्बुल्लाह हथियार रखने की इच्छा नहीं रखती है हिज्बुल्लाह ने अपने कर्तव्यों को पूरी तरह निभाया है।
सअद हरीरी ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि लेबनान की सरकार शक्तिशाली बने।
प्रधानमंत्री ने आने वाले इलेक्शन की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्लियमेंट में अलमुस्तक़बल पार्टी की सीटें काफी कम होगी हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
ज्ञात रहे की लेबनान के राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं कि हिज्बुल्लाह के हथियार लेबनान के हित में हैं।
राष्ट्रपति का कहना है कि हमें इस्राइल की ओर से खतरा है और इस खतरे से निपटने के लिए हिजबुल्लाह के पास हथियार का होना जरूरी है।
27 फ़रवरी 2018 - 18:32
समाचार कोड: 883772
लेबनानी राष्ट्रपति का कहना है कि हमें इस्राइल की ओर से खतरा है और इस खतरे से निपटने के लिए हिजबुल्लाह के पास हथियार का होना जरूरी है........