अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार मानवाधिकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप राजनीतिक घृणा फैलाने वाले और मानवाधिकार के लिए ख़तरा बन रहे हैं।
एमनेस्टी इंटरनेशनल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्य अमेरिका और अमेरिका से बाहर मानवाधिकारों के उलंघ्घन का कारण बने हैं।
एमनेस्टी के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप का नाम मानवाधिकार का उलंघ्घन करने वाले विश्व संस्था में डाला जा रहा है।
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का सबसे बुरा राष्ट्रपति बताया गया था।
ट्रंप एक ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिनसे उनके क़रीबी लोग भी ख़ुश नहीं है और जितना अधिक डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए हैं और महिलाओं ने जिस तरह केआरोप उन पर लगाए हैं अमेरिका में ऐसी भी कोई मिसाल नहीं मिलती।
24 फ़रवरी 2018 - 18:47
समाचार कोड: 883303
कुछ दिन पहले अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का सबसे बुरा राष्ट्रपति बताया गया था