20 फ़रवरी 2018 - 17:13
ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला।

रविवार को इस्लामी रिपब्लिक ईरान में आसमान एयरलाइंस कंपनी का विमान गिर कर नष्ट हो गया जिसमें सभी 66 लोगों की मृत्यु हो गई......

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः  प्राप्त सूत्रों के अनुसार आई. आर.जी. सी के प्रवक्ता रमज़ान शरीफ़ ने कहा कि आई. आर.जी. सी के हेलीकॉप्टर ने देना के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार होने वाले विमान के मलबे का पता लगा लिया है।
 ज्ञात रहे कि रविवार को इस्लामी रिपब्लिक ईरान में आसमान एयरलाइंस कंपनी का विमान गिर कर नष्ट हो गया जिसमें सभी 66 लोगों की मृत्यु हो गई।
विश्व स्तर पर बताई गई संख्या के अनुसार पिछले 63 वर्षों में विमान की सबसे अधिक दुर्घटनाएं अमेरिका, रूस और ब्राज़ील में हुई हैं जिसके बाद कोलंबिया, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस में विमान संबंधी दुर्घटनाएं हुई है।