अबनाः तीन दिन के दौरे पर भारत आए ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि तेहरान भारत के साथ तेल और प्राकृतिक संसाधनों को साझा करने के लिए तैयार है। इसी के साथ उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक रिश्ते मजबूत करने के लिए आसान वीजा मानदंडों पर जोर दिया।
शुक्रवार को हैदराबाद में मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए रूहानी ने कहा, 'भारत में ईरान का चाबहार बंदरगाह का उद्घाटन अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरोप के लिए एक प्रवेश द्वार प्रदान करेगा। ईरान तेल और प्राकृतिक गैस संसाधनों से भरपूर देश है। इसलिए वह भारत के विकास और प्रगति के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों को साझा करने के लिए तैयार है।
17 फ़रवरी 2018 - 07:37
समाचार कोड: 882254
तीन दिन के दौरे पर भारत आए ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि तेहरान भारत के साथ तेल और प्राकृतिक संसाधनों को साझा करने के लिए तैयार है