15 फ़रवरी 2018 - 04:07
ईरानी राष्ट्रपति रूहानी भारत दौरे पर।

ईरान के राष्ट्रपति अपने इस दौरे में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुस्लिम कम्युनिटी के प्रमुख सदस्यों से भेंट करेंगे, इसके अलावा सांस्क्रतिक धरोहरों और धार्मिक केंद्रों का भी दौरा करेंगे........

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः  प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ईरान भारत के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल के ईरान के दौरे के बाद आज से भारत का दौरा करेंगे।
ईरान के राष्ट्रपति अपने इस दौरे में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुस्लिम कम्युनिटी के प्रमुख सदस्यों से भेंट करेंगे, इसके अलावा सांस्क्रतिक धरोहरों और धार्मिक केंद्रों का भी दौरा करेंगे।
ईरान के राष्ट्रपति के इस दौरे के मौके़ पर दोनों देशों की निजी विभागों की आपसी कांफ्रेंस भी होगी जिसमें दोपक्षीय व्यापारिक, निवेश और आर्थिक मामलात पर भी बातचीत होगी और उनकी समीक्षा की जाएगी।
डॉक्टर रूहानी शनिवार की शाम अपना दौरा पूरा करके नई दिल्ली से ईरान रवाना होंगे।