अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरियाई एयर फोर्सेस ने इस्राइल की एफ़-16 युद्धक विमान को गिराने के बाद इस्राईल के दूसरे युद्धक विमान एफ़ -15 को भी निशाना बनाया है जो लैंडिंग करने पर मजबूर हो गया।
इस्राइल की सेना ने एफ़-16 विमान के नष्ट होने कि घोषणा करते हुए कहा है कि विमान को एंटी एयरक्राफ्ट फ़ायर द्वारा गिराया गया है।
इस्राइल की सेना की ओर से बयान दिया गया कि उनका एफ़-16 जेट विमान सीरिया के क्षेत्र में बमबारी कर रहा था कि इसी बीच उसे एक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल से निशाना बनाया गया जिसके परिणाम स्वरुप वह नष्ट हो गया।
सूत्रों के अनुसार सीरिया ने पहली बार इस्राईल के अत्याचार का इस तरह मुंह तोड़ जवाब दिया है कि इस्राइल हैरानी एवं सकते में है।
11 फ़रवरी 2018 - 16:41
समाचार कोड: 881575
सीरिया ने पहली बार इस्राइल के अत्याचार का इस तरह मुंह तोड़ जवाब दिया है कि इस्राइल हैरानी एवं सकते में है.....