10 फ़रवरी 2018 - 18:14
हम इस्राईल के अत्याचारों के ख़िलाफ़ सीरिया के साथ खड़े हैंः हमास

हमास के एक लीडर ने सीरिया में इस्राईल के हमलों की निंदा करते हुए सीरिया की जनता और वहां की सरकार के साथ हमास के सहयोग का ऐलान किया है.....

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः  प्राप्त सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी संगठन हमास के लीडर इस्माइल रिज़वान ने इस्राईल को ललकारते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीन की क़ौम इस्राइली अत्याचार के मुक़ाबले सीरिया के साथ खड़ी है।
हमास के इस लीडर ने सीरिया में इस्राईल के हमलों की निंदा करते हुए सीरिया की जनता और वहां की सरकार के साथ हमास के सहयोग का ऐलान किया है।
हमास के इस लीडर ने फ़िलिस्तीनी क़ौम को इस्राईल के मुक़ाबले संगठित होने की भी दावत दी है, क्योंकि सहयोग एवं एकता ही के कारण कोई क़ौम किसी ज़ालिम से छुटकारा पा सकती है।
ज्ञात रहे कि इस्राईल के विमानों ने सीरिया सीमा का उलंघ्घन करते हुए उसके कई क्षेत्रों पर बमबारी की है, क्योंकि जोलान की पहाड़ियों पर कई दिन पहले सीरिया की सेना ने एक इस्राईली युद्धक विमान एफ-16 को नष्ट कर दिया था, अतः इस्राईल सीरिया से अपना बदला चुकाने के लिए उस पर हमले कर रहा है।