अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ओर्दोग़ान के सेक्रेटरी ने यूनानी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर यूनान के शासक एजिन सागर के द्वीपों की तरफ हाथ बढ़ाने की कोशिश भी करेंगे तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।
तुर्की के राष्ट्रपति के सेक्रेटरी एगेट बोल्ट ने कहा कि हम यूनान के प्रधानमंत्री सहित हर उस मंत्री का पैर तोड़ देंगे जो भी इन द्वीपों में प्रवेश करने की कोशिश भी करेगा।
ज्ञात रहे कि एजिन में कई दीप ऐसे हैं जो तुर्की और यूनान के आपसी मतभेद का कारण बने हुए हैं, अभी कुछ दिन पहले यूनान के मंत्री ने ऐलान किया था कि मैं इन द्वीपों का दौरा करूंगा, जिस कारण तुर्की सरकार क्रोध प्रकट कर रही है।
4 फ़रवरी 2018 - 16:40
समाचार कोड: 880697