अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार यमन की एक सियासी जमाअत के लीडर हसन बाओम ने यमन के दक्षिणी प्रांतों की जनता से मांग की है कि वह सऊदी अरब के अंतर्गत कार्य करने वाली विदेशी सेना को यमनी जनता का नरसंहार करने की अनुमति न दें और उनके विरुद्ध प्रतिरोध के लिए खड़े हो जाऐं।
हसन बाओम ने सऊदी सेना को अत्याचारी बताते हुए कहा है कि यमन के दक्षिणी प्रांतों की जनता, सऊदी अरब के बर्बर सैन्य संगठन के विरुद्ध प्रतिरोध के लिए खड़े हो जाऐं और विदेशी सेना को यमनी जनता का खून बहाने की अनुमति न दें।
हसन बाओम ने यमन की राजनीतिक और सैन्य संगठनों पर भी बल दिया है कि वह एकजुट होकर सऊदी अरब की अत्याचारी पॉलिसियों का मुकाबला करें और सऊदी को अपमानित करके यमन से बाहर निकाल दें।
29 जनवरी 2018 - 08:19
समाचार कोड: 879730