अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने कहा है कि ईरान ने सदैव हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा की है और ईरान ने आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध के लिए कई बार अपने संकल्प को दर्शाया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि क्षेत्र के देशों का निष्ठापूर्वक सहयोग आतंकवाद के अभिशाप का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका है।
उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार और जनता इस हमले में हताहत होने वालों के परिवारीजन, अफ़ग़ानी सरकार और जनता से संवेदना प्रकट करती हैं।
29 जनवरी 2018 - 05:48
समाचार कोड: 879699
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने कहा है कि ईरान ने सदैव हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा की है और ईरान ने आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध के लिए कई बार अपने संकल्प को दर्शाया है।