28 जनवरी 2018 - 06:59
इस्राईली सैनिकों का आपस में झगड़ा, 11 घायल।

दक्षिणी फ़िलिस्तीन में स्थित एक सैनिक अड्डे पर तैनात इस्राईली सैनिकों में आपस में झगड़ा हो गया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी फ़िलिस्तीन में स्थित एक सैनिक अड्डे पर तैनात इस्राईली सैनिकों में आपस में झगड़ा हो गया।
सैनिकों में झगड़ा उस समय हुआ जब उन्होंने भांग पी रखी थी।
झगड़े में 11 सैनिक घीयल हुए हैं जिनको उपचार के लिए सोरोका सैन्य अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। और इस्राईल की मिलट्री पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
दूसरी ओर ज़ायोनी ऑर्मी चीफ़ ने इस घटना को सेना के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि वह उपरोक्त सैनिक अड्डे के अधिकारियों पर कड़ी पाबंदियाँ लगाऐंगे।